Sponcered Links

Monday, 22 October 2012

'' महागौरी ''


महागौरी                                                                                                                                                                
माँ दुर्गा अष्टमी की आप सभी को बहुत बहुत बधाई ..

                     श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः |महागौरी शुभं दद्यान्त्र महादेव प्रमोददा || 

दुर्गा पूजा के अष्टमी तिथि को माता महागौरी की पूजा इस मंत्र से करना चाहिए l इस दिन साधक का मन 'सोम' चक्र में स्थित होता है । भक्तों के सारे पापों को जला देने वाली और आदिशक्ति मां दुर्गा की 9 शक्तियों की आठवीं स्वरूपा महागौरी की पूजा नवरात्र के अष्टमी तिथि को किया जाता है l पौराणिक कथानुसार मां महागौरी ने अपने पूर्व जन्म में भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसके कारण इनके शरीर का रंग एकदम काला पड़ गया था l तब मां की भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं शिवजी ने इनके शरीर को गंगाजी के पवित्र जल से धोया, जिससे इनका वर्ण विद्युत-प्रभा की तरह कान्तिमान और गौर वर्ण का हो गया और उसी कारणवश माता का नाम महागौरी पड़ा l माता महागौरी की आयु आठ वर्ष मानी गई है l इनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें एक हाथ में त्रिशूल है, दूसरे हाथ से अभय मुद्रा में हैं, तीसरे हाथ में डमरू सुशोभित है और चौथा हाथ वर मुद्रा में है l इनका वाहन वृष है l नवरात्र की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा का बड़ा महात्म्य है, मान्यता है कि भक्ति और श्रद्धा पूर्वक माता की पूजा करने से भक्त के घर में सुख-शांति बनी रहती है और उसके यहां माता अन्नपूर्णा स्वरुप होती है l इस दिन माता की पूजा में कन्या पूजन और उनके सम्मान का विधान है l महागौरी रूप में देवी करूणामयी, स्नेहमयी, शांत और मृदुल दिखती हैं l देवी के इस रूप की प्रार्थना करते हुए देव और ऋषिगण कहते हैं
                     “सर्वमंगल मंग्ल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके. शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोस्तुते..”
महागौरी : माता का रंग पूर्णत: गौर अर्थात् गौरा है इसीलिए वे महागौरी कहलाती है। महागौरी आदी शक्ति हैं इनके तेज से संपूर्ण विश्व प्रकाश-मान होता है, इनकी शक्ति अमोघ फलदायिनी है l माँ महागौरी की अराधना से भक्तों को सभी कष्ट दूर हो जाते हैं तथा देवी का भक्त जीवन में पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी बनता है l दुर्गा सप्तशती में शुभ-निशुम्भ से पराजित होकर गंगा के तट पर जिस देवी की प्रार्थना देवतागण कर रहे थे वह महागौरी हैं l देवी गौरी के अंश से ही कौशिकी का जन्म हुआ, जिसने शुम्भ-निशुम्भ के प्रकोप से देवताओं को मुक्त कराया l यह देवी गौरी शिव की पत्नी हैं, यही शिवा और शाम्भवी के नाम से भी पूजित होती हैं l


No comments:

Post a Comment