Sponcered Links

Wednesday, 20 March 2013

माखन - मिश्री


श्री राम बहुत शर्मीले है, कौशल्या माँ माखन - मिश्री देना भूल जाए तो रामजी मांगते नहीं. बहुत मर्यादा में रहते है. अनेक बार एसा हुआ की कौशल्या जी लक्ष्मीनारायण की सेवा में इसी तन्मय हो जाती है की रामजी कौशल्या माँ का वन्दन करने आवे, पास बैठ जाए परन्तु माँ रामजी को माखन - मिश्री देना भूल जाती है परन्तु रामजी कभी भी मांगते नहीं ..

कन्हैया तो यशोदा माँ के पीछे पड़ जाते थे कि 'माँ! माखन-मिश्री मुझे दे. लाला कि सभी लीला विचित्र है, ये तो प्रेम - मूर्ति है. श्रीराम  मर्यादा पुर्शोतम है , माता कि भी मर्यादा रखते है श्रीराम और श्री कृष्ण दोनों को माखन-मिश्री बहुत भाती है . दोनों माखन-मिश्री आरोगते है. श्रीबालकृष्णलाल तो माखन - मिश्री हाथ में ही रखते है. कन्हैया जगत को ज्ञान देते है कि 'तुम मिश्री जैसे मधुर बनो तो मै तुमको हाथ मै रखु. जीवन में मिठास सयम से आती है, सबका मान रखने से आती है. सबको मान देने से और सब इन्द्रियों का सयम करने से जीवन मिश्री जैसा मधुर बनता है. जिसके जीवन में कड़वाहट है, उसकी भक्ति भगवान् को प्रिय लगती नहीं. जिसका जीवन मिश्री जैसा मधुर है, जिसका ह्रदय माखन जैसा कोमल है, वही परमात्मा को प्यारा है, कन्हैया माखन-चोर अर्थात म्रदुल मनका चोर है. म्रदुल मन, कोमल ह्रदय भगवान श्री राम , भगवान श्री कृष्ण दोनों को प्रिय लगता है .

जय श्री राम
जय श्री कृष्ण

Wednesday, 13 March 2013

'किसी समय स्वर्ग के राजा इंद्र ने अपने गुरु के प्रति कोई अपराध किया तो गुरु ने उन्हें सुअर योनि में जन्म लेने का शाप दे दिया। जब इंद्र सुअर बनकर पृथ्वी लोक पर चले आए तो स्वर्ग का सिंहासन खाली हो गया। यह स्थिति देखकर ब्रह्मा पृथ्वी पर आए और उन्होंने सुअर रूपी इंद्र से कहा, भद्र! तुम पृथ्वी पर सुअर बनकर आए हो। अब मैं तुम्हारा उद्धार करने आया हूं। तुम तुरंत मेरे साथ चलो। लेकिन सुअर रूपी इंद्र हाथ जोड़ कर खड़े हो गए, मैं आपके साथ नहीं जा सकता। मुझ पर अनेक उत्तरदायित्व हैं। मेरे बच्चे हैं, पत्नी है और यह अपना सुंदर शूकर समाज है।
इसी प्रकार श्रीकृष्ण आते हैं और हमसे कहते हैं, तुम दुखों से भरे इस भौतिक संसार में क्या कर रहे हो? तुम मेरे पास चले आओ तो मैं तुम्हारी हर प्रकार से रक्षा करूंगा। किंतु हम कृष्ण के उपदशों पर ध्यान नहीं देते और सोचते हैं, हमें यहां कई दूसरे कहीं ज्यादा जरूरी कार्य करने हैं। यही विस्मृति है।विस्मृति का कारण है बार-बार मृत्यु का ग्रास बनना। यह वास्तविकता है कि पिछले जीवन में हमें अन्य परिवारों, माताओं, पिताओं अथवा देशों में अन्य शरीर मिले थे, किंतु हमें कुछ याद नहीं है। हो सकता है कि हम कुत्ते या बिल्ली, मनुष्य या देवता रहे हों, किंतु अब हमें कुछ भी याद नहीं है। विस्मृति के चलते हम भूल जाते हैं कि पिछले जन्म अथवा जन्मों में हम इसी प्रकार झूठी आशा अर्थात मृगतृष्णा के पीछे भागते रहे कि अमुक कार्य करने से हम सुखी होंगे, अमुक कार्य करने से नित्य आनंद की प्राप्ति होगी। किंतु इसी विस्मृति के कारण हम अपने वर्तमान का अमूल्य मानव जीवन भी व्यर्थ के कार्यों में गवां रहे हैं और कष्ट पा रहे हैं। तो क्यों न भगवद् भजन कर हम विस्मृति को सदा के लिए अलविदा कह दें।


Friday, 1 March 2013

'' लक्ष्मी की शिव - निष्ठा ''

लक्ष्मी की शिव - निष्ठा '' 
एक बार लीलामय भगवान विष्णु ने लक्ष्मी जी को भूलोक में अश्व्योनी में जन्म लेने का शाप दे दिया, भगवान कि प्रत्येक लीला में जो रहस्य होता है, उसको तो वे ही जानते है. श्री लक्ष्मी जी को इससे बहुत क्लेश हुआ, पर उनकी प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने कहा - 'देवि! यद्यपि मेरा वचन अन्यथा तो हो नहीं सकता, तथापि कुछ काल तक तुम अश्व्योनी में रहोगी, पश्चात् मेरे समान ही तुम्हारे एक पुत्र उत्पन्न होगा . उस समय उस शाप से तुम्हारी मुक्ति होगी और फिर तुम मेरे पास आ  जाओगी ।

भगवान के शाप से लक्ष्मी जी ने भूलोक में आकर अश्व्योनी में जन्म लिया  और वे काल्न्दी तथा तमसा के संगम पर भगवान शंकर की आराधना करने लगी, वे भगवान सदाशिव त्रिलोचन का अनन्य-मन से एक हजार वर्षो तक ध्यान करती रही  ....
उनकी तपस्या से महादेव जी बहुत प्रसन्न हुए और लक्ष्मी के सामने वृषभ पर आरूढ़ हो, पार्वती समेत दर्शन देकर कहने लगे - 'देवि   , आप तो जगत कि माता है और भगवान विष्णु कि परम प्रिय है. आप भक्ति-मुक्ति देनेवाले, सम्पूर्ण चराचर जगत के स्वामी विष्णु भगवान कि आराधना छोड़कर मेरे भजन क्यों कर रही है? वेदों का कथन है कि स्त्रियों को सर्वदा अपने पति कि उपासना करनी चाहिए. उनके लिए पति के अतिरिक्त और कोई देवता ही नहीं है, पति कैसा भी हो वह स्त्री का आराध्य देव होता है. भगवान नारायण तो मेरे पुर्शोतम है, ऐसे देवेश्वर पति कि उपासना छोड़कर आप मेरे उपासना क्यों करती है
लक्ष्मी जे ने कहा - हे आशुतोष! मेरे पतिदेव ने मुझे अश्व्योनी में जनम लेने का शाप दे दिया है, इस शाप का अंत पुत्र होने पर बताया है, वे वैकुण्ठ में निवास कर रहे है, हे महादेव! आपकी उपासना मैंने इसलिए की है की आपमें और श्री हरि में किंचिन्त मात्र भी भेद-भाव नहीं है. आप और वे एक ही है. केवल रूप भेद है, यह बात श्री हरि ने ही मुझे बताई थी .. आपका और उनका एकत्व जानकार ही मैंने आपकी आरधना की है. हे भगवान! यदि आप मुझपर प्रसन्न है तो मेरा यह दुःख दूर कीजिये  आशुतोष भगवान शिव ने लक्ष्मी के इन वचनों को सुनकर बहुत प्रसन्न हुए और विष्णुदेव से इस विषये में प्रार्थना करने का वचन दिया और श्री हरि को प्राप्त करने तथा एक महान प्रकर्मशाली पुत्र प्राप्त करने का वर भी उन्हें प्रदान किया. भगवान शिव का सन्देश पाकर तथा देवि लक्ष्मी की स्तिथि जानकार भगवान विष्णु अश्व का रूप धारणकर लक्ष्मी जी के पास गये और कालान्तर में देवि लक्ष्मी को 'एकवीर' नामका पुत्र उत्पन्न हुआ, उसी से "हैहय-वंश" की उत्पति हुई. अनन्तर लक्ष्मी के शाप की निव्रती हो गई और वे दिव्या शरीर धारणकर भगवान के साथ वैकुण्ठ पधार गई. उनकी शिव-साधना सफल हो गईअब बोलिए जय माँ महालक्ष्मी की           





Tuesday, 26 February 2013

''मन को वश में रखना बहुत कठिन ''

यह मन बहुत अशांत है, अतिशय चंचल है, सुख दुःख मन ही लाया करता है, मन विषयों में भटका करता है, यह स्थिर रह सकता नहीं, यह धन के पीछे दौड़ता है. और धन मिल जाये तो उससे इसे संतोष प्राप्त होता नहीं, और वहा अन्य किसी भोग - पदार्थ या विषय की तरफ दौड़ जाता है, मन कूदफांद करता ही रहता है, इस प्रकार चारो तरफ दौड़ा ही करता है, मन को तनिक भी शांति नहीं. मन अनेक तरंगे लीया करता है, मन मोह प्राप्त करता है, क्रोध करता है, लोभ करता है, कामना करता है, आसक्ति करता है, द्वेष करता है, अनेक प्रकार की चिंताए करता है, इस मन को वश में रखना बहुत कठिन है, असम्भव जैसा है. वह क्षण में सुख पाता है, क्षण में दुखी हो जाता है, इस की एक उदाहरन यह है
दो बचपन के दोस्त लम्बे समय बाद मिले, दोनों में वार्तालाप चलने लगा.
पहला मित्र : भाई! हम बहुत लम्बे समय बाद मिले है, इस बीच मेरी शादी हो चुकी है :)
दूसरा - यह तो बड़ी ख़ुशी की बात है, तुम चतुर्भुज बन गये :)
पहला - परन्तु जो स्त्री मिली है, वह बड़ी कर्कशा, कटुभाषिणी और क्ल्ह्कारिणी है :(
दूसरा - यह तो बहुत चिंता की बात है :(
पहला - पर वह बड़े धनी बाप की इकलोती बेटी है , बहुत माल साथ लाई है
दूसरा - तब तो तुम बहुत भाग्यशाली हो, अनायास मालामाल हो गये :)
पहला - मालामाल क्या ख़ाक हो गया, वह बड़ी कंजूस है, उसने सारी सम्पति अपने नियंत्रण में ले रखी है :(
दूसरा - तब तो सारा मामला ही गडबडा गया :(
पहला - हां , उसने एक सुंदर बिल्डिंग अवश्य बनवा ली :)
दूसरा - चलो , कोठी वाले तो तुम बन गये :)
पहला - हां, आफत भी साथ ही आ गई, उस कोठी में आग लग गई :(
दूसरा - तब तो बड़ा नुक्सान हुआ होगा :(
पहला - नहीं, हमने उसकी बीमा करवा रखी थी :)
                 सांसारि आदमी की प्रियता और अप्रियता की यह स्थिति है, उसके सुख और दुःख दोनों क्षणिक है

Friday, 22 February 2013

''नटराज शिव ''

भगवान शिव सदैव लोको का उपकार और हित करने वाले हैं। त्रिदेवों में इन्हें संहार का देवता भी माना गया है। अन्य देवताओं की पूजा-अर्चना की तुलना में शिव उपासना को अत्यन्त सरल माना गया है। अन्य देवताओं की भांति को सुगंधित पुष्पमालाओं और मीठे पकवानों की आवश्यकता नहीं पड़ती । शिव तो स्वच्छ जल, बिल्व पत्र, भाँग, कंटीले और न खाए जाने वाले पौधों के फल यथा-धूतरा आदि से ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिव को मनोरम वेशभूषा और अलंकारों की आवश्यकता भी नहीं है। वे तो औघड़ बाबा हैं। जटाजूट धारी, गले में लिपटे नाग और रुद्राक्ष की मालाएं, शरीर पर बाघम्बर, चिता की भस्म लगाए एवं हाथ में त्रिशूल पकड़े हुए, वे सारे विश्व को अपनी पद्चाप तथा डमरू की कर्णभेदी ध्वनि से नचाते रहते हैं। इसीलिए उन्हें नटराज की संज्ञा भी दी गई है।



''भगवती सती का शिव - प्रेम ''

एक समय लीलाधारी परमेश्वर शिव एकांत में बैठे थे वही सती भी विराजमान थी. आपस में वार्तालाप हो रहा था. उसी वार्तालाप के प्रसंग में भगवान शिव के मुख से सती के श्यामवर्ण को देखकर 'काली' ऐसा शब्द निकल गया. 'काली' यह शब्द सुनकर सती को महान दुःख हुआ और वे शिव से बोली - 'महाराज! आपने मेरे कृष्ण वर्ण को देखर मार्मिक वचन कहा है. इसलिए मै वहां जाउंगी, जहा मेरा नाम गौरी पड़ी .. ऐसा कहकर परम ऐश्वर्यवती सती अपनी सखियों के साथ प्रभास-तीर्थ में तपस्या करने चली गई. वहां 'गौरिश्वर ' नामक लिंगको संस्थापित कर विधिवत पूजा और दिन-रात एक पैरपर खड़ी होकर कठिन तपस्या करने लगी. ज्यों-ज्यों तप बढ़ता जाता, त्यों-त्यों उनका वर्ण गौर होता जाता. इस प्रकार धीरे-धीरे उनके अंग पूर्णरूप से गौर हो गये.
तदनन्तर भगवान चंद्रमौली वहां प्रकट हुए और उन्हों ने सती को बड़े आदर से 'गौरी' इस नाम से सम्बोधित
करके कहा 'प्रिये! अब तुम उठो और अपने मंदिर को चलो. हे कल्याणी! अभीष्ट वर मांगो, तुम्हारे लिए कुछ भी अदेय नहीं है, तुम्हारी तपस्या से मै परम प्रसन्न हु..
तब सती ने हाथ जोड़कर कहा - हे महाराज! आपके चरणों की दया से मुझे किसी बात की कमी नहीं है. मुझे अपने लिए कुछ नहीं चाहिए. परन्तु यह प्रार्थना अवश्य करुँगी की जो नर या नारी इस गौरिश्वर शिव का दर्शन करे, वे सात जन्मतक सौभाग्य - समृद्धि से पूर्ण हो जाए और उनके वंश में किसी को भी दारिद्र्य तथा दौर्भाग्य का भोग ना करना पड़े. मेरे संथापित इस लिंगकी पूजा करने से परमपद की प्राप्ति हो. गौरी की इस प्रार्थना को श्री महादेव जी ने परम हर्ष के साथ स्वीकार कर लिए और उन्हें लेकर वे अपने कैलाश को पधारे
अब बोलिए  जय मेरे भोले बाबा की . जय मेरी माँ गौरजा की.

Saturday, 16 February 2013

हमारे भारत में अनेक पवित्र तीर्थ है पुष्कर प्रयाग, काशी, अयोध्या चित्रकूट, वृन्दावन आदि। क्षेत्र में और तीर्थ में थोडा भेद है। जल प्रधान तीर्थम-स्थल प्रधान क्षेत्रम - जहाँ ठाकुरजी का स्वरूप मुख्या है, उस स्थान को क्षेत्र कहते है, और जहाँ जल देवता का प्राधान्य होता है, उसे तीर्थ कहते है, पुष्करराज क्षेत्रराज है, साक्षात ब्रह्माजी महाराज वहां प्रकट-प्रत्यक्ष विराजमान है। तीर्थो का राजा प्रयाग है, जहा गंगाजी, यमुनाजी और सरस्वती का संगम है।

काशी ज्ञान-भूमि है, अयोध्या वैरग्य भूमि है, वृन्दावन प्रेमभुमि है, वृन्दावन के कण -कण में श्रीकृष्ण-प्रेम भरा है। काशी ज्ञान-भूमि है। काशी में रहकर गंगा-स्नान करने वाले, पवित्र जीवन व्यतीत करने वाले की बुद्धि में ज्ञान-स्फुरण होता है, भीतर से प्रकट होने वाला ज्ञान सदैव रहता है
अयोध्या, चित्रकूट वैरग्य भूमि है। विरक्त संतो के दर्शन अयोध्या में, चित्रकूट में होते है, आज अनेक भजनानंदी साधू अयोध्याजी में, चित्रकूट में रहते है, चित्रकूट के संतो का नियम है।प्राण जाने पर भी मानव से कुछ ना मांगना। फटी धोती पहनना, बहुत भूख लगने पर सत्तू खाना तथा सारा दिन सीताराम-सीताराम जप करना, वे आपके सामने नहीं देखंगे। हम किसी से मांगते नहीं है, ऐसी उनकी भावना रहती है, श्रीसीताजी हमारा पोषण कर रही है, वे हमें बहुत देती है। हम किसी से मांगने लगे तो माँ नाराज हो जाएगी। मेरा बेटा , होकर जगत से भीख मांगता है, इससे मानव से माँगना नहीं है। विरिक्त साधू अयोध्या, चित्रकूट में विराजते है, चित्रकूट वैराग्य भूमि है।
नर्मदा तट तपोभूमि है, तपस्वी महापुर्ष नर्मदा के तट पर भगवन शंकर की स्थापना करके तप करते है, व्रन्दावन प्रेम भूमि है। श्रीकृष्ण-प्रेम बढ़ाना है तो महीने दो महीने तक वृन्दावन में जाकर रहिये, प्रेमधाम वृन्दावन का वर्णन कौन कर सकता है?जहाँ श्री कृष्ण की नित्य लीला है, श्री बालकृष्णलाल का बाल रूप है, वृन्दावन में आज भी रास होता है। रासलीला नित्य है, वृन्दावन में श्रीकृष्ण का अखंड निवास है
कभी जाते है तो याद रखकर दर्शन करिए वृन्दावन में सेवाकुंज्ज है, और सेवाकुंज्ज में नित्य रास होते है। आप दिन में दर्शन करने जाते है, तब वहां बहुत से बंदर देखेंगे। अंधकार हो जाने पर वहां कोई नहीं रह सकता है और अगर कोई रह जाये तो वह पागल हो जाता है।