Sponcered Links

Thursday, 24 January 2013

पुराने जमाने की बात है। एक व्यक्ति अध्ययन करने काशी गया। विभिन्न शास्त्रों की जानकारी प्राप्त करने में उसे बारह वर्ष लग गए। जब वह लौटा तो घर के लोग काफी प्रसन्न हुए। पत्नी ने उसके स्नान के लिए गर्म पानी तैयार किया। वह उस बर्तन को लेकर स्नान गृह गई। उसने देखा कि वहां हजारों चींटियां हैं। उसने सोचा कि कहीं वे बेचारी बेमौत न मर जाएं, इसलिए उसने गर्म पानी के बर्तन को दूसरे स्थान पर रख दिया। पति आया और बर्तन को उठाकर फिर पहले वाले स्थान पर ले गया और वहीं स्नान करने लगा।
पत्नी ने देखा तो वह परेशान हो गई। उसने कहा, ‘मैंने गर्म पानी का यह बर्तन वहां रखा था, यहां कैसे आ गया?’ पति ने कहा, ‘तुम भी अजीब बात करती हो। स्नान का स्थान यही है। मैं यहीं नहाऊंगा न। मैं ही उस बर्तन को यहां उठा लाया।’ इस पर पत्नी बोली, ‘मैं भी पहले यहीं रखना चाह रही थी, लेकिन यहां चींटियां बहुत हैं।आपके स्नान के पानी से वे सब मर जाएंगी। इसलिए मैंने इसे दूसरे स्थान पर रखा था।’ पति बोला, ‘यह तो अजीब मूर्खतापूर्ण बात है। क्या मैं चींटियों को जिलाने के लिए ही जनमा हूं? अगर मैं इसी तरह हर किसी की चिंता करता रहा तो जीना मुश्किल हो जाएगा।’ इस बात से पत्नी दुखी हो गई। उसने कहा, ‘बारह वर्ष तक आपने विद्याध्ययन किया। काशी में रहे। लेकिन समझ में नहीं आता कि आपने क्या हासिल किया। ऐसे किताबी ज्ञान से क्या लाभ, जो आपके भीतर संवेदना न पैदा कर सके। क्या आप इतना भी नहीं समझ सके कि किसी प्राणी को अकारण पीड़ा नहीं पहुंचानी चाहिए। ज्ञान का सार तो संवेदनशीलता है। यदि हमारे मन में दूसरों के प्रति सहानुभूति नहीं जागी तो बहुत बड़ा बौद्धिक ज्ञान भी उपयोगी नहीं है।’ यह सुनकर पति लज्जित हो गया और वहां से निकलकर दूसरी जगह नहाने लगा।,,,,,,,,,,,,,,,,, जय भोले नाथ




Wednesday, 23 January 2013

'' जीवन की नाव ''

एक संत थे। उनके कई शिष्य उनके आश्रम में रहकर अध्ययन करते थे। एक दिन एक महिला उनके पास रोती हुए आई और बोली, 'बाबा, मैं लाख प्रयासों के बाद भी अपना मकान नहीं बना पा रही हूं। मेरे रहने का कोई निश्चित ठिकाना नहीं है। मैं बहुत अशांत और दु:खी हूं। कृपया मेरे मन को शांत करें।'उसकी बात पर संत बोले, 'हर किसी को पुश्तैनी जायदाद नहीं मिलती। अपना मकान बनाने के लिए आपको नेकी से धनोपार्जन करना होगा, तब आपका मकान बन जाएगा और आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।' महिला वहां से चली गई। इसके बाद एक शिष्य संत से बोला, 'बाबा, सुख तो समझ में आता है लेकिन दु:ख क्यों है? यह समझ में नहीं आता।'उसकी बात सुनकर संत बोले, 'मुझे दूसरे किनारे पर जाना है। इस बात का जवाब मैं तुम्हें नाव में बैठकर दूंगा।' दोनों नाव में बैठ गए। संत ने एक चप्पू से नाव चलानी शुरू की। एक ही चप्पू से चलाने के कारण नाव गोल-गोल घूमने लगी तो शिष्य बोला, 'बाबा, अगर आप एक ही चप्पू से नाव चलाते रहे तो हम यहीं भटकते रहेंगे, कभी किनारे पर नहीं पहुंच पाएंगे।'
उसकी बात सुनकर संत बोले, 'अरे तुम तो बहुत समझदार हो। यही तुम्हारे पहले सवाल का जवाब भी है। अगर जीवन में सुख ही सुख होगा तो जीवन नैया यूं ही गोल-गोल घूमती रहेगी और कभी भी किनारे पर नहीं पहुंचेगी। जिस तरह नाव को साधने के लिए दो चप्पू चाहिए, ठीक से चलने के लिए दो पैर चाहिए, काम करने के लिए दो हाथ चाहिए, उसी तरह जीवन में सुख के साथ दुख भी होने चाहिए।
जब रात और दिन दोनों होंगे तभी तो दिन का महत्व पता चलेगा। जीवन और मृत्यु से ही जीवन के आनंद का सच्चा अनुभव होगा, वरना जीवन की नाव भंवर में फंस जाएगी।' संत की बात शिष्य की समझ में आ गई।



Saturday, 19 January 2013

संत नामदेव अपने शिष्यों के साथ रोज की तरह धर्म चर्चा में लीन थे। तभी एक जिज्ञासु उनसे प्रश्न कर बैठा-गुरुदेव, कहा जाता है कि ईश्वर हर जगह मौजूद है, तो उसे अनुभव कैसे किया जा सकता है? क्या आप उसकी प्राप्ति का कोई उपाय बता सकते हैं? नामदेव यह सुनकर मुस्कराए। फिर उन्होंने उसे एक लोटा पानी और थोड़ा सा नमक लाने को कहा। वहां उपस्थित शिष्यों की उत्सुकता बढ़ गई।

वे सोचने लगे, पता नहीं उनके गुरुदेव कौन सा प्रयोग करना चाहते हैं। नमक और पानी के आ जाने पर संत ने नमक को पानी में छोड़ देने को कहा। जब नमक पानी में घुल गया तो संत ने पूछा- बताओ, क्या तुम्हें इसमें नमक दिख रहा है? जिज्ञासु बोला- नहीं गुरुदेव, नमक तो इसमें पूरी तरह घुल-मिल गया है। संत ने उसे पानी चखने को कहा।

उसने चखकर कहा- जी, इसमें नमक उपस्थित है पर वह दिखाई नहीं दे रहा। अब संत ने उसे जल उबालने को कहा। पूरा जल जब भाप बन गया तो संत ने पूछा- क्या इसमें वह दिखता है? जिज्ञासु ने गौर से लोटे को देखा और कहा-हां, अब इसमें नमक दिख रहा है। तब संत ने समझाया-जिस तरह नमक पानी में होते हुए भी दिखता नहीं, उसी तरह ईश्वर भी हर जगह अनुभव किया जा सकता है मगर वह दिखता नहीं। और जिस तरह जल को गर्म करके तुमने नमक पा लिया उसी प्रकार तुम भी उचित तप और कर्म करके ईश्वर को प्राप्त कर सकते हो। वहां मौजूद लोग इस व्याख्या को सुनकर संत नामदेव के प्रति नतमस्तक हो गए।

Wednesday, 16 January 2013

'' माँ की महिमा ''

स्वामी विवेकानंद जी से एक जिज्ञासु ने प्रश्न किया," माँ की महिमा संसार में
किस कारण से गायी जाती है? स्वामी जी मुस्कराए, उस व्यक्ति से बोले, पांच सेर
वजन का एक पत्थर ले आओ | जब व्यक्ति पत्थर ले आया तो स्वामी जी ने उससे कहा, "अब इस पत्थर को किसी कपडे में लपेटकर अपने पेट पर बाँध लो और चौबीस घंटे बादमेरे पास आओ तो मैं तुम्हारे प्रश्न का उत्तर दूंगा |"
स्वामी जी के आदेशानुसार उस व्यक्ति ने पत्थर को अपने पेट पर बाँध लिया और चलागया | पत्थर बंधे हुए दिनभर वो अपना कम करता रहा, किन्तु हर छण उसे परेशानी औरथकान महसूस हुई | शाम होते-होते पत्थर का बोझ संभाले हुए चलना फिरना उसके लिएअसह्य हो उठा | थका मांदा वह स्वामी जी के पास पंहुचा और बोला , " मै इस पत्थर
को अब और अधिक देर तक बांधे नहीं रख सकूँगा | एक प्रश्न का उत्तर पाने के  लिएमै इतनी कड़ी सजा नहीं भुगत सकता |"स्वामी जी मुस्कुराते हुए बोले, " पेट पर इस पत्थर का बोझ तुमसे कुछ घंटे भीनहीं उठाया गया और माँ अपने गर्भ में पलने वाले शिशु को पूरे नौ माह तक ढ़ोतीहै और ग्रहस्थी का सारा काम करती है | संसार में माँ के सिवा कोई इतनाधैर्यवान और सहनशील नहीं है इसलिए माँ से बढ़ कर इस संसार में कोई और नहीं |
किसी कवि ने सच ही कहा है : -
               जन्म दिया है सबको माँ ने पाल-पोष कर बड़ा किया |

               कितने कष्ट सहन कर उसने, सबको पग पर खड़ा किया ।
               माँ ही सबके मन मंदिर में, ममता सदा बहाती है |
              बच्चों को वह खिला-पिलाकर, खुद भूखी सो जाती है | 
              पलकों से ओझल होने पर, पल भर में घबराती है  ।
              जैसे गाय बिना बछड़े के, रह-रह कर रंभाती है |

              छोटी सी मुस्कान हमारी, उसकोजीवन देती है |
              अपने सारे सुख-दुःख हम पर न्योछावर कर देती है

Saturday, 12 January 2013

'' मकर संक्रांति ''

                                         '' मकर संक्रांति विभिन्नता में एकता का पर्व का महत्व ''
हमारे देश में मकर संक्रांति को सूर्य उपासना के विशेष पर्व के रूप में जाना जाता है। इसे पंजाब में लोहड़ी के रूप में मनाते हैं तो तमिलनाडु में इसे पोंगल के रूप में मनाया जाता है। इस बहु-समाजवादी देश में यह महापर्व एक ही मान्यता को अपने अंदर समेटे विभिन्न रीति-रिवाजों व परंपराओं के साथ मनाया जाता है।
दान का महत्व : ब्राह्मणों में इस दिन तिल, चावल और दाल को दान करने का विशेष महत्व है। ब्राह्मण समाज की महिलाएं पूजा करते वक्त सुहाग की निशानियों को चढ़ाती हैं और फिर इन्हें 13 सुहागनों को बांटते हैं।
         '' तुलसी की आराधना ''  :

 महाराष्ट्रीयन परिवारों में सुहागन महिलाएं पुण्यकाल में स्नान कर तुलसी की आराधना और पूजा करती हैं। इस दिन मिट्टी से बना छोटा घड़ा, जिसे सुहाणा चा वाण कहते हैं। इसमें तिल के लड्डू, सुपारी, अनाज, खिचड़ी और दक्षिणा रखकर महिलाएं दान का संकल्प लेती हैं।
संक्रांति मौज-मस्ती से भरपूर : गुजराती रीति-रिवाज में संक्रांति मौज-मस्ती से भरपूर होती है। इस दिन पूरा परिवार घर की छत पर सामूहिक रूप से भोजन करता है। इस रिवाज के साथ ही पुरुष-महिलाएं पतंगें उड़ाते हैं। तिल-गुड के लड्डुओं के अंदर सिक्के रखकर दान करने का भी रिवाज है।
        '' बेटियों का है खास त्योहार '' :

 सिंधी समाज में मकर संक्रांति को बेटियों का खास त्योहार कहा जाता है। संक्रांति पर सबसे अधिक कन्याओं एवं पंडितों को दान दिया जाता है। इस दिन पूर्वजों के नाम पर बेटियों को आटे के लड्डू, तिल के लड्डू, चिक्की और मेवा (स्यारो) दान स्वरूप दी जाती है।
           ''तिल स्नान का महत्व '' :

 कायस्थ समाज की महिलाएं संक्रांति की सुबह पानी में तिल डालकर स्नान करते हैं। साथ ही स्नान के बाद आग में तेल डालकर हाथ सेंकते हैं। संक्रांति के दिन सबेरे 5 बजे जागकर सभी स्नान करते हैं और गाय को चारा डालते हैं। खाने में दाल-बाटी बनाई जाती है। मिठाई में जलेबी एवं तिल के लड्डू आदि बनाए जाते हैं। सबसे पहले ये व्यंजन भानजे को खिलाए जाते हैं।
          ''पंजाबी समाज '' : 

इस दिन बहन-बेटियों की दुआएं ली जाती हैं और उन्हें कुछ न कुछ उपहार लाकर दिया जाता है। त्योहार की धूम मचना एक दिन पहले लोहड़ी पर्व से ही शुरू हो जाती है। होलिका दहन की तरह कंडे डालकर आग लगाई जाती है और उसमें तिल डाले जाते हैं। अग्नि की परिक्रमा की जाती है, बाद में महिलाओं का समूह घर-घर जाकर मूंगफली, तिल आदि वितरित करता है।
बंगाली समाज में भी विशेष रूप से संक्रांति का महापर्व मनाया जाता है। जिसमें तिल के व्यंजनों के अलावा खास चावल से बने व्यंजन पीठा और पाटी सपता को विशेष तौर पर बनाया जाता है।

आप सभी को  मकर सक्रान्ति की बहुत बहुत बधाई ........





  
सभी आत्म बन्धुओं को हमारी ''जय श्री राधे '' जै माता दी ''
हमारी मंगलमयी शुभकामनाओं के साथ आपको एवं आपके परिवार को '' लोहड़ीके पावन त्योहार क़ी '' बहुत बहुत बधाई ... मातारानी आपके जीवन में खुशियाँ और आनन्द सदा बनाये रखे , प्रेम और सदभावना की ज्योति सदा जगाये रखे ।

महंत त्रिलोक राज गोस्वामी
जागरण एवं भागवत परिवार जिलाहमीरपुर (हिo प्रo )

Wednesday, 9 January 2013

'' तिलक ''


जब हम किसी को तिलक लगाते हैं तो उसका भी एक अपना महत्व है। हमारी पांचों अंगुलियां पंचभूतों का प्रतीक हैं। अंगूठा अग्नि का, तर्जनी अंगुली वायु का, मध्यमा अंगुली गगन का, अनामिका पृथ्वी का तथा कनिष्ठिका जल का प्रतीक होती हैं। हम तिलक लगाने में अधिकतर अनामिका अंगुली का प्रयोग करते हैं इसका अर्थ है, कि जिसको तिलक लगा रहे हैं वह भूमि तत्व से जुड़ा रहे। प्राचीन समय में योद्धा जब युद्ध पर जाते थे, तो उन्हें अंगूठे से त्रिकोण के रूप में तिलक लगाया जाता था, अग्नि वाली अंगुली से अग्नि के प्रतीक के रूप में तिलक लगाने से उनके आग्नेय चक्र में अग्नि रूप शक्ति समाहित हो जाती थी, जिससे वह बड़ी वीरता के साथ युद्ध स्थल में युद्ध करते थे। तिलक हमेशा गोलाकार या त्रिकोण (पिरामिड आकार) के रूप में ही लगाया जाता है। पहले समय में तिलक को लगाने के लिए कुमकुम, सिंदूर और केसर को मिलाकर प्रयोग किया जाता था, जिससे बैंगनी रंग की ऊर्जा निकलती थी जो हमारी आग्नेय चक्र की आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाती थी।...........